वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने आज लगेगा शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आयुष्मान भारत योजना की पात्रता श्रेणी में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को शामिल किया गया है। इस आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने दिए है। इसी क्रम में 7 नवम्बर गुरूवार को हरदा के वृद्धाश्रम में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इस पंजीयन शिविर में आने वाले वृद्धजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित होगा।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!