युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में 30 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात को हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटपड़ाव में हुई। मृतक सुभाष पिता छोटेलाल बंधने, पिछले कुछ वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में मोची का काम कर रहा था। दीपावली के मौके पर भाईदूज पर वो अपने घर हरदा आया था। रविवार को सुभाष अपने भाई के साथ भाईदूज मनाने बहनों के घर उंवा और नयापुरा गया था। घर लौटकर उसने परिवार के साथ खाना खाया और फिर सभी अपने-अपने कमरे में सो गए। इसके बाद रात के समय सुभाष ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।भतीजों ने फंदे पर लटका देखा शवसोमवार सुबह करीब 7 बजे, जब भतीजे सुभाष को चाय पीने के लिए उठाने गए, तो उन्होंने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों की जांच शुरू की है।

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!