दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु निर्देश जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए एनजीटी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हंै। उन्होने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अनुभाग स्तर पर पुलिस एवं अन्य विभाग से समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करें तथा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पूर्ण रूपरेखा तैयार कर कार्यवाही करें। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड को निर्देशित किया है कि अनुविभागीय अधिकारियों से समन्वय कर नदी, तालाब एवं विसर्जन क्षेत्रों में गस्त तथा गोताखोरों की ड्यूटी लगाएं।

Views Today: 4

Total Views: 468

Leave a Reply

error: Content is protected !!