अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी हरदा कुमार शानु देवड़िया को सम्पूर्ण हरदा अनुभाग, अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले को सम्पूर्ण टिमरनी अनुभाग तथा अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया अशोक डेहरिया को सम्पूर्ण खिरकिया अनुभाग का दायित्व सौंपा है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण करेंगे तथा स्थिति पर निगरानी रखेंगे।
305 Views


