अनोखा तीर, हरदा। नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत स्टार प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरदा की ओर से स्किल एग्जिबिशन का आयोजन स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में किया गया। कार्यक्रम में जिले के 17 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मॉडल चार्ट और नाटिका में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया कि जिले के 18 विद्यालयों में नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत 10 ट्रेड संचालित है, इनमें आईटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंड फाइनेंस, फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ केयर तथा रिटेल ट्रेड शामिल हैं। जिले में 2653 विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययन कर रहे हैं। स्किल एग्जिबिशन में 217 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एग्निबिशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेडो से संबंधित मॉडल चार्ट बनाए तथा नाटिकाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विधायक डॉ. आरके दोगने, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, कलेक्टर आदित्य सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक बलवंत पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए मॉडल्स का अवलोकन कर विद्यार्थियों की सराहना भी की।इन्हें मिला पुरस्कारचार्ट प्रतियगिता में प्रथम स्थान पर शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, द्वितीय स्थान पर दो संस्थाएं शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक शाला खिरकिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया तथा तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया रही। इसी प्रकार नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा तथा तृतीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा रहा।

Views Today: 2
Total Views: 670

