5 अक्टूबर को मनाएंगे पीएम किसान उत्सव  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे प्रधानमंत्री श्री मोदी
अनोखा तीर, हरदा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में किसानों को 6 हजार रुपए की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त का अंतरण करेंगे। इस दिवस को ‘पीएम किसान उत्सव दिवसÓ के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम से जुड़ने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक का उपयोग किया जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 376

Leave a Reply

error: Content is protected !!