Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

गांजा तस्कर खलील गिरफ्तार

3 min read
Text Size:


14 लाख कीमत का 70 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद।
अनोखा तीर हरदा।
सिटी कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्कर खलील को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली में दिनांक 02.10.24 को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक स्लेटी/ग्रे रंग की टोयोटा ग्लांजा क्रमांक एमपी 04 ईबी 4872 से फोर लाईन रोड से उड़ा होते हुए रन्हाईकला रोड से रहटगाँव की ओर जा रहे है जिनके पास अवैध मादक पदार्थ (गांजा) है, उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली हरदा स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही कर कार क्रमांक एमपी 04 ईबी 4872 के मालिक और गांजा तस्कर शेख खलील पिता शेख रसीद उम्र 56 साल निवासी नजरपुरा मोहनपुर रहटगाँव, वाहन चालक धर्म धुर्वे पिता धारा धुर्वे उम्र 24 साल निवासी नजरपुरा मोहनपुर रहटगाँव तथा सहयोगी नीलेश वंशकार पिता गोपाल वंशकार उम्र 30 साल निवासी रहटगाँव को पकडा गया आरोपीगणों के कब्जे की कार की डिक्की मे मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल मात्रा 70 किलोग्राम कीमती 14 लाख रूपये को जप्त किया गया तीनों आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा पर अपराध क्रमांक 472/24 धारा 8/20 B एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली हरदा से निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि सीताराम पटेल, उनि आदित्य करदाते, सुबेदार उमेश ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. 258 शिवशंकर चौरे, प्रआर. 05 विजय प्रजापति, प्रआर. 259 कमलेश, प्रआर. 116 तुषार, प्रआर. नितिन श्रीवास्तव, आर. संजीव, आर. नीलेश, आर. राहूल, आर. 326 वीरेन्द्र, आर. 69 रवीश की विशेष भूमिका रही।

ये है अरोपी – 1. शेख खलील पिता शेख रसीद उम्र 56 साल नि. नजरपुरा मोहनपुर रहटगाँव 2. धर्म धुर्वे पिता धारा धुर्वे उम्र 24 साल निवासी नजरपुरा मोहनपुर रहटगाँव 3. नीलेश वंशकार पिता गोपाल वंशकार उम्र 30 साल निवासी रहटगाँव

जप्ती सामग्री- 1.70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा

आरोपी की पूर्व की जानकारी आरोपी शेख खलील गांजे और ड्रग्स के केस मे पुर्व मे भी गिरफ्तार हुआ है और लगातार इसी अवैध गतिविधियो मे लिप्त है .
आरोपी के विरूध्द पुर्व के अपराधों की जानकारी निम्नानुसार है

  1. अप.क्र. 86/05 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रहटगांव
  2. अप.क्र. 208/11 धारा 34, 36 आबकारी एक्ट थाना रहटगांव
  3. अप.क्र. 83/13 धारा 13 जुआ एक्ट थाना रहटगांव
  4. अप.क्र. 93/13 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना रहटगांव
  5. अप.क्र. 214/14 धारा 13 जुआ एक्ट थाना रहटगांव
  6. अप.क्र. 540/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली हरदा
  7. अप.क्र. 727/16 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली हरदा 8. अप.क्र. 362/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन हरदा
  8. अप.क्र. 236/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रहटगांव
  9. अप.क्र. 340/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना रहटगांव
442 Views
What do you think?

लोकेश जाट धोलिया

All posts by लोकेश जाट धोलिया (25)

Leave a Reply