गांधी जयंती पर नशा मुक्ति रैली संपन्न, शपथ भी दिलाई  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा।
गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वाधान मे स्थानीय घंटाघर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. आरके. दोगने, नपाध्यक्ष भारती कमेड़िया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, उप संचालक सामाजिक न्याय  कमलेश सिंह, मुख्य नपा अधिकारी कमलेश पाटीदार के अलावा पार्षदगण एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

201 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!