अनोखा तीर, हरदा। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पहला सड़क हादसा मंगलवार की रात करीब ८ बजे छाडपा के पास हुए जिसमें कन्हैया पिता उमेश निवासी कजबेड़ी को पेर में चोट आई। घायल युवक ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई सुन्दर मजदूरी के पैसे लेने कायागांव जा रहे है, तभी छाडपा के पास उनकी बाइक को दूसरी बाइक ने टकर मार दी। जिसके बाद उनकी बाइक सड़क पर गिर गई जिस कारण उसके पैर में चोंट आई वही दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना बुधवार को दोपहर करीब दो बजे गंजाल नदी के पास हुई जिसमें ध्रुव पिता सुखराम कोरकू उम्र ३० साल का पैर फैक्चर हो गया। ध्रुव ने बताया कि वह अपने गांव आमाखाल से धनवाड़ा एक गमी में जा रहा था तभी गंजाल से पहले सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसका पैर फैक्चर हो गया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार किया जा रहा है।
दो अलग-अलग सड़क हादसों मेंं दो घायल

364 Views

