तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, युवक गंभीर घायल



अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को तेज गती से बाइक चलाते हुए युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार युवक  हरदा से कुकरावद की ओर जा रहा था। सड़क पर अन्य वाहन चालकों द्वारा उसे तेज गती में बाइक चलाने पर ठोका भी गया लेकिन युवक नहीं माना और दुर्घटना का शिकार हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक  पहले युवक ने एक ट्रेक्टर ट्राली को भी कट मारते हुए  बाइक आगे निकाली थी। इस दौरान आगे जाकर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड गया और वह असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में युवक को गंभीर चौट आने से वह बेहोश हो गया। जिसके बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के करीब आधा घण्टे बाद हंड्रेड डायल वहां पहुंची और युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां सर्जिकल वार्ड में उसका उपचार जारी है।

254 Views

Leave a Reply