Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

5 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वालाआरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा। 7 दिनों से फरार चल रहे मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को नजरपुरा के एक खेत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मक्का के खेत में छुप कर बैठा था। आरोपी को रहटगांव थाने ले जाते समय आक्रोशित लोगों ने मारने की कोशिश भी की। 7 दिनों से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

यह था घटनाक्रम

हरदा के छीपाबड़ इलाके के एक गांव में रोज की तरह सोमवार को पिता दुकान से घर लौटे, बेटी नजर नहीं आई तो मां से उसके बारे में पूछा। खोजबीन शुरू की। देर शाम वह नदी किनारे अचेत हालत में मिली। पहले घर फिर पुलिस की मदद से तत्काल स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण सिराली रैफर कर दिया गया। देर रात बच्ची को होश आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। जांच में रेप की पुष्टि हुई। बच्ची की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।बच्ची से दुष्कर्म की सूचना मिलते ही सेन समाज के लोग देर रात सिराली पहुंचे। सरकारी अस्पताल के बाहर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। छीपाबड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से रेप करने की धाराओं में केस दर्ज किया।

490 Views
What do you think?

लोकेश जाट धोलिया

All posts by लोकेश जाट धोलिया (25)

Leave a Reply