Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कृषि उपज मंडी में दो व्यापारियों के बीच हुई हाथापाई

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को दोपहर करीब १२ बजे कृषि उपज मंडी के चना ब्रिकी शेड में खरीदारी करने वाले दो व्यपारियों के बीच पुरानी बात को लेकर हाथापाई हो गई। चना शेड में फसल लेकर आए किसानों की फसल बिक्री की बोली शुरू होने वाली ही थी कि दो व्यापारी आपस में झगड़ने लगे। जिन्हें वहां मौजूद अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव कर अलग किया। हाथापाई में एक व्यापारी को आंख के पास चोट आई जिससे खुन निकलने लगा। इस दौरान वहां किसानों की भीड़ लग गई। अन्य मौजूद व्यापारियों ने चोटिल व्यापारी को पानी से मुंह धुलाकर रवाना कर दिया। जिसके बाद शेड में व्यापारियों द्वारा खरीददारी शुरू की गई।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply