कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रदेश की सभी मंडियोंं को करेंगे बंद, हरदा से होगी शुरूआत : जीतू पटवारी



अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली। रैली की शुरूआत खंडवा रोड से हुई जो घण्टाघर चौक होते हुए परशुराम चौक, गुर्जर बोर्डिंग से होकर कृषि उपज मंडी पहुंचीं।  ट्रेक्टर रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि अगले चरण में किसानों के हित में प्रदेश की मंडियों को एक दिन के लिए बंद कराया जाएगा। जिसकी शुरुआत हरदा से होगी। इसमें 25 हजार किसानों के साथ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरदा के किसानों ने सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर जो आंदोलन किया था उससे पूरे प्रदेश में किसानों के आंदोलन को बल मिला है। जब किसानों के हक की बात आती है तो हमें कांग्रेस-बीजेपी से हटकर किसानों के लिए खड़े होना चाहिए। उन्होंने कहा जल्द ही प्रदेश की सभी मंडियों को बंद करने की तारीखों को डिसाइड किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किसानों के समर्थन में आंदोलन किया था। 3100 रुपए में किसानों से धान की खरीदी की जाए। 2700 रुपए क्विंटल गेहूं की खरीदी हो और 6 हजार में सोयाबीन की खरीदी की जाए। इसके अलावा मांग है कि कृषि से जुड़ी हर वस्तुओं में जो टैक्स लगाया गया है, उसमें छूट दिलाई जाए। वहीं विधायक आरके दोगने ने कहा कि किसान दु:खी है सरकार अपनी गारंटी पूरी करे। सरकार किसान की आवाज नहीं सुन रही है। सरकार ने कहा था किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। जबकि फसल की लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। सरकार किसानों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। अति वर्षा के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। सरकार उनका मुआवजा भी नहीं मुहैया करा पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने समर्थन मूल्य को लेकर के जो गारंटी दी थी। उस गारंटी को याद दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ न्याय यात्रा निकाली है। अगर किसानों की मांगों को नहीं माना जाता है तो किसान हित में कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। मंडी परिसर में एकत्रित हुए किसानों और कार्यक्रर्ताओं को जिला अध्यक्ष ओम पटेल, हेमंत टाले सहित वरिष्ट कांग्रेसजनों ने संबोधित किया। कृषि मंडी में कांग्रेसियों ने एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा और उसके जरिए किसानों के साथ किए गए वादों को निभाने की मांग की।

Views Today: 6

Total Views: 464

Leave a Reply

error: Content is protected !!