अनोखा तीर, हरदा। लोक शिक्षण संचनालय के आदेश अनुसार विज्ञान नाटिका 2024 के तृतीय स्तर जॉन लेवल, संभाग स्तर का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खंडवा में संपन्न हुआ। जिसमें हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने जिला स्तरीय चार प्रथम नाटिकाओं में राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। उन्होंने शिक्षक प्रबल पवार एवं स्क्रिप्ट राइटर प्रियंका पवार के मार्गदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर जिला हरदा के विज्ञान प्रभारी योगेंद्र ठाकुर ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी। महात्मा गांधी स्कूल प्राचार्य के शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर मार्गदर्शन शिक्षक श्री पवार और बच्चों को शुभकामनाएं दी।
महात्मा गांधी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Text Size:
429 Views
What do you think?






