Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

भाजपा से जुड़कर राष्ट्र को सशक्त एवं मजबूत बनाएं : गोविंद सिंह  

2 min read
Text Size:


-सदस्यता अभियान के तहत ग्राम लुहर्रा पहुंचे खाद्य मंत्री
-सैकड़ो किसानों को दिलाई सदस्यता

अनोखा तीर, भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहर्रा पहुंचे। यहां खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने सैकड़ो किसानों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए जानी जाती है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर भाजपा ने योजनाएं बनाई है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर व्यक्ति के लिए आयुष्मान कार्ड योजना चलाकर उन के स्वास्थ्य की चिंता की अब 70 साल से अधिक आयु के लोग  भी 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाएं चलाकर किसान भाइयों को संबल प्रदान किया है। श्री राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने लाडली बहना योजना में हमारी बहनों को सशक्त बनाया है, वही आप सबके आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है। राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए आप सभी लोग भाजपा के सदस्य बने। भाजपा की सदस्यता लेने के लिए 88 0000 2024 पर मिस कॉल दें और भाजपा के सदस्य बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें।
एक मिस्ड कॉल कर बने भाजपा के सदस्य  
इस अवसर पर सुरखी विधानसभा  के प्रभारी डॉ.वीरेंद्र पाठक ने सदस्यता लेने के लिए मोबाइल नंबर तथा अन्य विधि की जानकारी दी। सुखदेव मिश्र ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इससे जुड़कर आप अपने क्षेत्र, देश, प्रदेश का विकास सुनिश्चित करें। रामेश्वर नामदेव ने अपने उद्बोधन में सभी क्षेत्रवासियों का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़ने के लिए एक मिस कॉल दें, जिन लोगों को जानकारी नहीं है वह क्षेत्र के युवाओं से मिलकर सदस्यता करा सकते हैं। खासतौर से युवा वर्ग सदस्यता अभियान में सक्रियता के साथ घर-घर जाकर माता, बहनों तथा बुजुर्गों को भाजपा का सदस्य बनाएं।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, रामकुमार यादव, अजब सिंह, शैलेंद्र सिंह, सरपंच पहलाद पटेल,  सचिव चन्द्रकान्ता तिवारी,  अतुल दुबे, अंशुल दुबे,  डॉ.जेएस ठाकुर, सरपंच रामप्रकाश, गौरी पटेल, हरिगोपाल कुर्मी, विजय पटेल, वीरेंद्र पटेल, सचिव विनोद दुबे, सरपंच आशाराम, के.कान्त पाठक, सरपंच छोटे चढ़ार, सरपंच बलराम यादव, भारत सिंह यादव,  सरपंच छोटू ठाकुर, डॉ.जेएस ठाकुर, रामचरण विश्वकर्मा, अजय सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, आषीश मिश्रा सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply