Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नेशनल हाईवे पर व्याप्त समस्याओं को लेकर विधायक बैठेंगे धरने पर

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा।
विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा पूर्व में हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं जैसे सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हो गए है। जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है एवं सड़क मार्ग पर लम्बा जाम भी लगा रहता है। ठेकेदार द्वारा अनुचित प्रकार से कार्य किया जा रहा है। साथ ही सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी नही किया गया है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने उक्त समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग कर यह चेतावनी दी गई थी कि यदि 3 दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं तो वह जनहित में धरना आंदोलन करगे। हरदा विधायक डॉ. दोगने की चेतावनी के बाद भी जिला प्रशासन व नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस हेतु हरदा विधायक डॉ. दोगने समस्त कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे फोरलेन सड़क मार्ग पर ग्राम पिड़गांव कोलवा के पास आज दोपहर 1 बजे से धरने पर बैठेंगे। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से उक्त धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply