Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज ने मंदिर परिसर में किया  पौधरोपण  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने रविवार को एलआईजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस दौरान मधुकामिनी, पारिजात, बिल्व पत्र, अशोक सहित अन्य प्रकार के पौधे मंत्रोच्चार के साथ रोपे गए। समाज के सदस्यों ने शपथ लेकर  संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधरोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि 14वें सप्ताह के रविवार को समाज के सम्मानीय सदस्यों ने इस दौरान 11 पौधे रोपे है। समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है। इस दौरान किशोर शुक्ला, गोविंद व्यास, राजेश शर्मा, पवन पाराशर ने अपने जन्मदिवस को स्मृति में संजोए रखने पौधे रोपे। कार्यक्रम में सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, अध्यक्ष सुनील तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, रोहित तिवारी, दीपक शुक्ला, संदीप पुरोहित, सौरभ तिवारी, नवीन शर्मा, आयुष साकल्ले, रंजना भारद्वाज, विनीता राजोरिया, अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, राधा जोशी सहित समाजजन उपस्थित थे।

254 Views
What do you think?

Leave a Reply