Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3-3 हजार रूपये की इनामी उद्घोषणा की है। उन्होने थाना सिराली के अपराध क्र.168/2024 में आरोपी वसीम खान पिता उस्मान निवासी सिराली की तलाश एवं पतारसी के लिए 3 हजार का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार थाना टिमरनी के अपराध क्र.98/2024 में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिक बालिका की पतारसी के लिए भी पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने 3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply