Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

महिलाओं ने हरतालिका तीज पर भगवान शिव की पूजा की

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र. ०४ स्थित खेडीपुरा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर  हरतालिका तीज का त्योहार मनाया। सुबह से ही महिलाओंं ने पास की नदी पर जाकर गौर के रूप में रेत घर लेकर आयी। जिससे प्रतीक के रूप में भगवान शिव की स्थापना की। रेत से भगवान शिव की स्थापना का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। भगवान शिव से अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।  महिलाओंं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखा। दोपहर में महिलाओ ने एकत्र होकर हरतालिका की कथा का श्रवण कर पूजा की गई। कल गणेश चतुर्थी पर ज्वारे के साथ जल में विसर्जन किया जाएगा। जिसमे बड़ी संख्या में आस पास की महिलाएं एकत्र हुई।

206 Views
What do you think?

Leave a Reply