Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

बगैर अनुमति तलघर निर्माण एवं तलघर संचालकों पर नगर परिषद करेंगी बड़ी कार्यवाही

2 min read
Text Size:

52 तलघर मालिकों को नगर परिषद का नोटिस, चंद लोगो के पास अनुमति

खिरकिया। दिल्ली के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पानी भरने से विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। इसके बाद खिरकिया नगर परिषद भी इसको लेकर अलर्ट हो गया है। अब शहर की इमारतों में बने बेसमेंट की चेकिंग की जाएगी। अगर बेसमेंट में पार्किंग या गोडाउन के अलावा कोई दुकान या अन्य कोई गतिविधि मिली तो कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद खिरकिया द्वारा पिछले 15 दिन पहले 52 तलघर निर्माणकर्ता एवं तलघर संचालको को नोटिस थमाये है। नोटिस के माध्यम से बताया गया हैं शहर के हर एक तलघर मालिक इसके संचालन की अनुमति शीघ्र प्रस्तुत करें, अन्यथा तलघर को बंद करने की कार्यवाही नगर परिषद एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा की जायेगी। जानकारी के मुताबिक 52 तलघर मालिकों में से अभी तो सिर्फ चंद लोगों ने ही नगर परिषद इंजीनियर के पास अपनी अनुमति पेश की है। बता दे कि नगर परिषद के द्वारा जो नोटिस तलघर मालिकों को थमाया गया था, उसमें सिर्फ 3 दिन के भीतर अनुमति प्रस्तूत करने की बात कही थी, वही 15 दिन बीत जाने के बाद नगर परिषद तलघर संचालकों पर कार्यवाही करने का मूड बना रही है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार, निकाय अंतर्गत अनाधिकृत रूप से संचालित तलघरों पर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में हुई घटना से देश के कई महानगरों सहित नगरीय क्षेत्रों तक यह कार्यवाही देखने को मिली है। 

इनका कहना है:-

कुछ तलघर मालिकों के द्वारा अनुमति के दस्तावेज दिए गए है। बाक़ी जिन्होंने बगैर अनुमति के अवैध रूप से तलघर निर्माण किया है वे सभी तलघरों को बंद करवाया जायेगा।

सिद्धार्थ सोनी, इंजीनियर, नगर परिषद खिरकिया।

420 Views
What do you think?

योगेन्द्र राजपूत

All posts by योगेन्द्र राजपूत (6)

Leave a Reply