Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

ज्ञानगंगा स्कूल में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

1 min read
Text Size:

हरदा:-भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर मंगलकामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।
विद्यालय परिसर में सुबह से बहनें सुसज्जित होकर थाल में रंग-बिरंगी राखियों सहित मिठाई और तिलक लगाने के लिए चंदन लिए भाईयों की कलाई में राखी बांधने को उत्सुक दिखाई दे रही थीं।
नगर के मेजर जोशी कॉलोनी स्थित ज्ञान गंगा स्कूल में रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनें कतार में बैठकर अपने भाईयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाईयों में राखी बांधकर मंगलकामना की।
राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों को मिठाई भी खिलाई तथा भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट किए। विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन सिंह चौहान ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply