Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

आज निकलेगी कावड़ यात्रा

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी खिलता कमल सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग कावड़ यात्रा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में समरसता, शांति, समृद्धि व पर्यावरण संवर्धन की कामना लेकर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मां नर्मदा के नाभि स्थल रिद्धेश्वर महादेव मंदिर हंडिया से गुप्तेश्वर मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम बैरागढ़ हरदा में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेश वर्मा ने बताया कि यात्रा प्रात: 9 बजे हंडिया रिद्धेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे सांई मंदिर हरदा पर पहुंचकर रात्रि 8 बजे गुप्तेश्वर मंदिर हरदा में कावड़ियों के द्वारा लाए गए जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए सम्पन्न होगी। श्री वर्मा ने सभी नागरिकों से अपिल की है कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में जनमानस बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जगह-जगह पर स्वागत के साथ यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ कमाएं।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply