Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

…वो औरत नहीं मर्द था

2 min read
Text Size:


-उसका धंधा नहीं चलता था, इसलिए अपनाया यह हथकंडा
-कीटनाशक दुकान में आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार


अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार रात 3 बजे छिपानेर रोड स्थित एक निजी दुकान में नकाबपोश व्यक्ति द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। उक्त घटना दुकान के सामने लगे सीसीटीव्ही फुटेज में कैद हो गई थी। जिसमें सलवार सूट पहनकर व्यक्ति द्वारा आग लगाना दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा आरोपियों की पतारसी के निर्देश दिए गए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभीगीय अधिकारी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदा निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने पर अज्ञात व्यक्ति के चलने उठने बैठने के तरीके से व्यक्ति का महिला न होकर पुरुष होना पाया गया। घटना से संबंधित आरोपी की तलाश में शहर के करीब 100 सीसीटीव्ही फुटेज चैक किए गए। फुटेज चैकिंग के दौरान लाल रंग की मेस्ट्रो स्कूटी तथा आरोपीयों के हुलिये के आधार पर रुट देखा गया। उक्त हुलिये के व्यक्ति भरत विश्नोई के घर घंटाघर के पास हरदा से निकलना पाए गए। घटना में शामिल स्कूटी चालक भरत विश्नोई निवासी-ग्राम डोमरी तथा आनंद विश्वकर्मा निवासी मेजर जोशी कालोनी हरदा के पाए गए। घटना में प्रयुक्त वाहन लाल रंग की स्कूटी मेस्ट्रो तथा आरोपी द्वारा घटना दिनांक को पहने हुए कपड़े जप्त कर लिए हैं।
आरोपी आनंद विश्वकर्मा की कीटनाशक की दुकान फरियादी की दुकान के पास है। आनंद का फरियादी से व्यापारिक प्रतिस्पर्धा है। इसके अतिरिक्त आनंद की एक अन्य कीटनाशक की दुकान खंडवा रोड पर स्थित है। जिसका संचालन भरत विश्नोई द्वारा किया जाता है। इसी प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपीगणों द्वारा घटना कारित की गई थी। घटना में आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी में उनि सीताराम पटेल, उनि सुरेश राज सउनि संजय ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव प्र.आर. करण साहू, प्र.आर. कमलेश प्र. आर. जगदीश पाण्डव, आर. वीरेन्द्र राजपूत, आर. राहुल रघुवंशी का विशेष योगदान रहा।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply