Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान में हरदा प्रदेश में अव्वल

2 min read
Text Size:


-1 लाख 31 हजार से अधिक पौधे लगाए गए

अनोखा तीर, हरदा। ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत हरदा जिले में पौधारोपण का कार्य कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जारी है। रविवार तक 1 लाख 31 हजार से अधिक पौधे हरदा जिले में इस अभियान के तहत लगाये जा चुके हैं। इस मामले में हरदा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 53 हजार नागरिकों ने पौधरोपण कर उसके फोटो वायुदूत एक पर अपलोड कर दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं तो पौधे लगाए ही, साथ ही अपने अधीनस्थ खंड स्तरीय अधिकारी और निचले स्तर पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी, आंगनवाडी सहायिका, कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, कोटवार, ग्राम पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक, पटवारी, सभी शिक्षक,  मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत समूह, जन अभियान परिषद के सदस्य, हैंडपंप मैकेनिक, विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों में संलग्न मज़दूर आदि सभी अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर वायुदूत एप पर फोटो अपलोड भी करें।

केंद्रीय मंत्री उइके ने हरदा में पौधारोपण किया
भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने रविवार को हरदा शहर में स्थित रुपई एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में सागौन का पौधा लगाया। मंत्री श्री उइके का पौधरोपण का फोटो मौके पर ही वायु दूत एप पर अपलोड भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

283 Views
What do you think?

Leave a Reply