Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कृषि उपज मंडी में विधायक प्रतिनिधि बने दुर्गादास पाटिल

2 min read
Text Size:

विधायक निवास पर विधायक आर. के दोगने एवं कांग्रेसजनो ने किया स्वागत
खिरकिया:-हरदा विधायक डॉक्टर आरके दोगने ने अपने विश्वसनीय दुर्गादास पाटिल खिरकिया को कृषि ऊपज मंडी खिरकिया में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, बता दे कि दुर्गादास पाटिल की धर्मपत्नी यशोदा पाटिल पिछली पंचवर्षीय में नगर परिषद खिरकिया अध्यक्ष रह चुकी है ओर डीडी पाटिल विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं, अपनी धर्मपत्नी के अध्यक्षीय कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों को उच्च स्तर तक किया है। वही अब उन्हें कृषि ऊपज मंडी खिरकिया में विधायक प्रतिनिधि बनाया है देखा जाये तो डीडी पाटिल क्षेत्र के एक अच्छे एवं उन्नत किसान हैं, किसानों की जरूरत एवं समस्याओं को भलीभांति जानते हैं। विधायक द्वारा अपने प्रतिनिधि की नियुक्ति करने पर विधायक आर. के दोगने ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण करने एवं किसानों को उनका हक अधिकार दिलाने हमारे प्रतिनिधि पूर्ण निष्ठा से कार्य  करेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि डीडी पाटिल ने विश्वास दिलाया कि किसानों के लिए हर कदम तैयार हूं, मै खुद किसान हु इसलिए किसान की समस्या को अच्छी तरह समझ सकता हूं। क्षेत्र का किसान हमेशा समस्याओ से मुक्त रहे इसका भरसक प्रयास करूंगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, दशरथ पटेल, असलम पठान, रिंकू पगारे, भूपेंद्र राजपूत, भगवान वासले, प्रवीण पाटिल उपस्थित थे।

225 Views
What do you think?

Leave a Reply