कृष्णदास चाचरे बने अध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को जिला केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इस चुनाव की पूरी रिपोर्ट चुनाव अधिकारी सत्यनारायण चौधरी, केदार अजमानी और चंद्रकांत अग्रवाल द्वारा एमपीसीडीए के द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षको, गोवर्धन गोलानी एवं प्रवीण गोठने को सौंपी गई। सर्वप्रथम केमिस्ट साथियों द्वारा बाहर से आये अतिथियों का स्वागत माला, श्रीफल व शाल से किया गया। तत्पश्चात पर्यवेक्षकों द्वारा सारे केमिस्ट बंधुओ के सामने हरदा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के निर्विरोध चुनाव होने पर उनके नाम की घोषणा की गई। जिसमें कृष्ण दास चाचरे अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। सत्यम अग्रवाल सचिव और कोषाध्यक्ष राहुल बंसल को चुना गया। सभी केमिस्ट साथियों ने मिलकर निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्होंने अग्रिम सत्र के लिए शुभ कामनाएं दी।

Views Today: 2

Total Views: 342

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!