Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अच्छी बारिश के लिए कराया कन्याभोज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आषाढ़ खत्म होने को है और जिले के कई क्षेत्रों में अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। बारिश की लंबी खेंच के चलते किसानों को फसल सूखने की चिंता सताने लगी है। अच्छी बारिश के लिए ग्रामीण भगवान को मनाने कई जतन करते नजर आ रहे है। अच्छी बारिश की आस लिए गांव गोगियों के रहवासियों द्वारा रविवार को गांव के राम मंदिर में कन्याभोज का आयोजन कराया गया। साथ ही कन्याओं का पूजन कर उन्हें भेंट देकर ग्रामीणों आशिर्वाद लिया और भगवान राम व भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विगत आठ दिनों से बारिश नहीं हुई है। खेतों में सोयाबिन की फसल बारिश नहीं होने के चलते सूखने की कगार पर है। इसी की चिंता अब क्षेत्र के किसानों को सताने लगी है।  क्षेत्र में अच्छी बारिश हो इसके लिए आज ग्रामीणों ने कन्याओं को राम मंदिर परिसर में भोजन कराया और पूजन किया।

303 Views
What do you think?

Leave a Reply