Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पाचातलाई की उचित मूल्य दुकान हेतु 19 जुलाई तक करें आवेदन  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि हरदा अनुविभाग की उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत पाचातलाई के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई 2024 तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘राशन मित्रÓ पर किए जा सकते है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply