Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार करने पेयजल स्रोतों पर आवश्यक दवा छिड़काव करने के निर्देश दिये गये।

1 min read
Text Size:
अनोखा तीर रहटगांव:-ग्राम पंचायत बड़वानी के ग्राम बड़वानी में बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद टिमरनी चेतना पाटिल एवं टिमरनी बीएमओ एम के चौरे द्वारा भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार करने पेयजल स्रोतों पर आवश्यक दवा छिड़काव करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ग्रामीणों से संपर्क कर  उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ग्राम पंचायत सचिव को ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गये। इस दौरान तहसीलदार श्वेता बम्होरे, उपयंत्री सी.बी.सोनी , पंचायत समन्वयक आर के शर्मा , सचिव ज्ञान देव मानिक सरपंच बड़वानी सुनील साठे ,ग्राम रोजगार सहायक अमर लाल क़लम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी,वन विभाग के कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
101 Views
What do you think?

Leave a Reply