Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मूंग फसल की तुलाई प्लेट कांटे से कराएं : दोगने

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर किसानों की मूंग फसल की खरीदी जिले के खाली पड़े शासकीय वेयर हाउस में प्राथमिकता से किए जाने व फसल तुलाई प्लेट कांटे द्वारा कराए जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर को प्रेषित किए गए पत्र में लेख है कि मूंग फसल की खरीदी शासन द्वारा जिले के प्रायवेट वेयर हाऊसों को प्राथमिकता देकर की जा रही है। जबकि ग्राम खेड़ा में शासकीय वेयर हाऊस खाली पड़े हुए है। जो कि अनुचित है साथ ही किसानों की फसल की तुलाई प्लेट कांटे द्वारा नही कराई जा रही है, जिसके कारण तुलाई में अत्याधिक समय लगेगा और बारिश के मौसम में किसानों को परेशान होना पड़ेगा। अत: सर्वप्रथम शासकीय वेयर हाऊसों को प्राथमिकता देते हुए किसानों की मूंग फसल खरीदी के लिए खाली पड़े शासकीय वेयर हाऊसों का उपयोग किया जाए। साथ ही हरदा जिले में फसल की तुलाई प्लेट कांटे से कराई जाए। जिससे की तुलाई में कम समय लगेगा और कार्य को गति मिलेगी।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply