Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षक संघ एवं शासकीय शिक्षक संगठन आजाद अध्यापक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जिले के शिक्षकों की समस्याओं को हल करने की मांग की है।

यह हैं मांगे

शिक्षकों को सातवें वेतनमान की पांचवी किश्त का भुगतान करने, जिले में कुछ संकुलो जैसे चारूवा, बालागांव में प्राथमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति प्रस्ताव तैयार नहीं होने के कारण आदेश जारी नही हुए है, जिसे डीपीसी कराकर जारी किए जाने, जिले में प्राथमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी होने के बाद भी आज तक क्रमोन्नति वेतनमान नहीं दिया गया। शीघ्र वेतन दिया जाने, जिले में नोट केम कैमरा पर फोटो लेकर व्हाट्सअप पर भेजने के नियम को वर्षा के मौसम को देखते हुए शिथिल किया जाने, माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के उच्च पद प्रभार के आदेश करने हेतु संचालनालय को पत्र लिखा जाने की मांग की है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देते समय राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव हरगोविंद दुबे, जिला संयोजक बसंत शर्मा, जिला अध्यक्ष रामनिवास जाट, जिला सचिव अनिल पगारे, शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक देवराले, जिला अध्यक्ष मजीद खान, आजाद अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, राजेश छलोत्रे, सुभाष शुक्ला, मुकेश शर्मा, शुभम वर्मा रामशंकर मालवीय, अरुण गुजरभोज आदि उपस्थित थे।

366 Views
What do you think?

Leave a Reply