Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सिंह सूरमा को जिला पंचायत हरदा व रामपाल सिंह राजपूत को जिला परिवहन कार्यालय हरदा में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विजय सिंह सूरमा जिला पंचायत हरदा एवं रामपाल सिंह राजपूत जिला परिवहन कार्यालय हरदा की समस्त शासकीय कार्यक्रमों में हरदा विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त नियुक्ति पत्र हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा अपने कार्यालय पर एक सादे समारोह के दौरान सौंपे गए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंह मौर्य, रमेश चंद्र शर्मा, भगवान सिंह सूरमा, अमर रोचलानी, अशोक राजपूत, अजय राजपूत, महेश राठौर, राजेश सोनकर, अनिल यादव, जीशान खान, संजय पांडे, संजय अग्रवाल, मोहन कबीर, हयात खान, मनोज राजपूत उपस्थित थे।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply