Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की बिजली कटौती रोकने की मांग की

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के विभिन्न ग्रामों के निवासियों और किसानों को बिजली की बार-बार हो रही कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्याओं के कारण परेशान होना पड़ रहा हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती से उनकी दैनिक जीवन और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उक्त संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जारी प्रेस नोट में कहा कि बिजली की अनियमितता के कारण किसानों की फसलों की बोनी एवं अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही घरेलू उपयोग पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अधिकत्तर रात के समय में बिजली नहीं होती है। बिजली विभाग द्वारा आए दिन सुधार कार्य के चलते बिजली कटौती की गई थी, लेकिन फिर भी बिजली की समस्याओं को समाधान नहीं मिल पाया हैं। बिजली की कमी के कारण ग्रामीण जन अपने घरेलू कामकाज भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व में भी कई बार बिजली विभाग को इस समस्या के बारे में सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने मांग की है कि बिजली विभाग तुरंत इस समस्या का समाधान करे और सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो हम बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply