Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जीवन में सफल होना है तो ‘लोग क्या कहेंगे’ इस पर कभी ध्यान मत देना : आभा आनंद

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रोटरी क्लब हरदा द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के साथ ही स्कूली बच्चे शामिल हुए। द-फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल में आयोजित करियर सम्मेलन में करियर काउंसलर आभा आनंद ने कहा कि अंग्रेजी एक भाषा है लेकिन इसकी अनिवार्यता हमारे करियर में जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें मातृभाषा के साथ ही अन्य भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करके एकाग्र होकर मंजिल की ओर आगे बढ़े। जीवन में सफल होना है तो ‘लोग क्या कहेंगेÓ इस पर कभी ध्यान नहीं देना है, क्योंकि आप जो भी करेंगे लोग तो उस पर कुछ न कुछ कहेंगे। जीवन में दूसरों की गलतियों से सबक सीख कर अपनी मंजिल की और बढ़े, पढ़ाई पर ध्यान दें। यह भी तय करे कि हमें नौकरी करने वाला बनना है या नौकरी देने वाले बनना है। इससे पहले क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऋतु ग्रोवर ने कहा कि रोटरी क्लब देश के अनेक शहरों में समाज हित में जुड़ी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इसमें महिलाओं विद्यार्थियों और बच्चों सहित अन्य वर्ग के हित में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। क्लब द्वारा पल्स पोलियो अभियान भी चलाया गया है। करियर काउंसलर अमित मिश्रा और विनीता धोनेकर ने कहा कि करियर को लेकर कोई भी निर्णय भावुकता के साथ नहीं लेना चाहिए। सोच समझकर अपने शिक्षक और परिजनों से मिलकर लेना चाहिए। आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब के अध्यक्ष संकल्प जैन ने माना और जिले में रोटरी क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्कूल के संचालक जय कांव, प्रिंसिपल प्रीति बैंक, रोटरी क्लब के सचिव सुकुमल जैन एवं सदस्य दीपक गुंजन, श्रीकांत तिवारी, कोशिक मिरानी, विभूति गौर, भावना गुर्जर, श्रुति तिवारी,भावेश अग्रवाल, डॉक्टर बद्री दोगने सहित अन्य उपस्थित थे।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply