Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जिला चिकित्सालय को बना दिया पीकदान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कुछ समय पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा अस्पताल प्रबंधन को कई निर्देश दिए थे, जिसमें से एक निर्देश यह भी था कि अस्पताल परिसर में बीड़ी, सीगरेट, पान , गुटखा के सेवन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए और अस्पताल में परिसर में जगह गुटखा धूकने वालो पर कार्यवाही की जाए। आदेश का पालन करते हुए सिविल सर्जन द्वारा कार्रवाई भी की गई। कुछ ही दिन बीतें है मगर अस्पताल परिसर का नजारा वहीं है। परिसर में लोगों को बीड़ी पीते देखा जा सकता है। साथ ही जिला अस्पताल के अन्दर जगह-जगह गुटखा के पीक दिखाई दे रहे है। जिला अस्पताल प्रबंधन सख्ती से आदेश का पालन नहीं करा पा रहा है या फिर पूर्व में की गई कार्रवाई दिखावा मात्र थी।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply