रेडक्रास समिति के स्थायी सदस्यों की सूची प्रकाशित

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की रेडक्रास सोसायटी की मैनेजिंग कमेटी के निर्वाचन वर्ष 2024 के लिए रेडक्रास समिति के स्थायी सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। सूची अवलोकन हेतु कलेक्टर कार्यालय एवं जिले के सभी तहसील कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गयी है जो देखी जा सकती है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि सूची में दर्शित सदस्यों के संबंध में दावे आपत्ति दिनांक 28 जून तक कलेक्टर कार्यालय हरदा के कक्ष क्र.16 में प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण कर, 5 जुलाई को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

203 Views

Leave a Reply