अनोखा तीर, हरदा। जिले में मालयान पिक अप वाहन पर चालक द्वारा अक्सर सवारी बैठाकर परिवहन किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना होने पर अधिक संख्या में जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। जिसको लेकर यातायात पुलिस द्वारा मालयान में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले चालकों पर कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने भ्रमण के दौरान हरदा वायपास नेशनल हाईवे पर सवारी बैठाकर परिवहन करने वाली तीन पिकअप वाहन को रोका गया। जिनमें प्रत्येक में 25 से 30 सवारी पाई गई। जिन्हे तत्काल पिक अप से उतार कर आने वाले सवारी वाहनों में बैठाकर रवाना किया गया एवं 3 पिकअप वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 1500 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 चालकों पर चालान कर 13900 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।
पिकअप वाहन में सवारी बैठाने वाले चालकों पर की कार्यवाही

210 Views


