Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मंत्रोच्चार के साथ सर्व ब्राह्मण समाज ने किया पौधरोपण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार को सीताराम गार्डन में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस दौरान बादाम, अमरूद, गुलमोहर सहित अन्य प्रकार के 11 पौधे रोपे गए। समाज के सदस्यों ने विशेष रूप से मंत्रोच्चार के साथ संरक्षण का संकल्प भी लिया। समाज के महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है। संरक्षक मनोहरलाल शर्मा ने बताया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिन के भाव के साथ समाज द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य मदनलाल शर्मा, अथर्व अमित दुबे, शक्ति अनुराग पांडे, सृष्टि डाले के विशेष दिवस पर पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष राजेश पाराशर, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, संयोजक नितेश बादर, परशुराम सेना प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित, सचिव अमित दुबे, उत्तम तेनगुरिया, आलोक पिपलोनिया, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, समाजसेवी आभा तिवारी, शशी शर्मा, हेमा शर्मा, साक्षी दुबे, कल्पना काशिव, कांता चौबे, समाजसेवी शांति जैसानी, सौरभ तिवारी, नवीन शर्मा, अंकित शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply