नाना-नानी की डंडे से की पिटाई, मामला दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम कुकरावत में नानी और नाती के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। रुपए न देने पर नाती ने अपनी नानी की डंडे से पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार कुकरावद में रहने वाली 55 वर्षीय महिला सुकून बाई पति गयाप्रसाद गुर्जर के साथ उनके नाती ने ब्रजमोहन उम्र 25 वर्ष निवासी राजधानी कॉलोनी ने रुपए की मांग की। वहीं रुपए न देने पर बृजमोहन ने गुस्सा में आकर अपने ही नानी से गाली-गलौज कर डंडे से पिटाई कर दी। जिससे महिला के सिर से खून आने लगा। बीच बचाव करने आए महिला के पति गयाप्रसाद को भी डंडे से पीटा गया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

298 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!