स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रफी अहमद के पत्रों का संकलन राष्ट्रीय अभिलेखागार को समर्पित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार एनएआई द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रफी अहमद किदवई के व्यक्तिगत पत्रों को प्राप्त किया गया, जो श्री किदवई और पंडित नेहरू, सरदार पटेल, श्यामाप्रसाद मुखर्जी जैसे उस समय के अन्य प्रभावशाली नेताओं के बीच संवाद संचार का माध्यम रहे हैं। ये पत्र कृषि मंत्रालय में अपर सचिव मप्र केडर के आईएएस फैज अहमद किदवई द्वारा एनएआई के महानिदेशक अरुण सिंघई को हस्तांतरित किए गए। इस अवसर पर रफी अहमद के सबसे छोटे भाई हुसैन कामिल किदवई की पुत्री ताजीन किदवई भी उपस्थित रही। रफी अहमद किदवई खलिफत और असहयोग आंदोलन के प्रखर नेताओं में शामिल रहे हैं। इस दौरान अंग्रेजों ने उन्हें हिरासत में जेल में रखा। वे गोविंद वल्लभ पंत की केबिनेट में शामिल रहे और आजादी के बाद पंडित नेहरू के केबिनेट में पहले संचार मंत्री थे, भारत के विकास में संचार से लेकर कृषि तक कई विभागों में उनके कार्यों का अहम योगदान रहा। जो स्वतंत्रता संग्राम में नेतृत्व क्षमता के साथ साथ स्वतंत्रता के बाद उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है। इसी को देखते हुए कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर ने 1956 में उनके नाम पर रफी अहमद किदवई पुरस्कार की शुरुआत की है।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!