महिलाओं को मंच प्रदान करने कम्युनिटी इंगेजमेंट कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। तिनका सामाजिक संस्था की ओर से कराटे टीम के द्वारा सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरदा कराटे कोच शालिनी चौहान ने बताया कि पिछले तीन वर्षो से नेहरू स्टेडियम हरदा में निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमे खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर सेशन लिए जाते हैं। इसी के तहत आज महिलाओं को मंच प्रदान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताकि महिलाएं भी घर से निकलकर कुछ समय स्वयं को दें और अपने जीवन की कुछ यादों को ताजा कर सके व अपने सपने की ओर दोबारा कदम बढ़ाने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा खेल खेले गए, जिनमें कुर्सी दौड़ में सुमन चौहान प्रथम, भाग्यश्री द्वितीय, पंजा रेसलिंग, निशा जाट प्रथम व लता बाई द्वितीय, शब्द कहानी में प्रियंका दुबे प्रथम व पूजा बाई द्वितीय रही। सभी विजेता महिलाओं को मैडल देकर सम्मानित किया। वहीं समाज सेविका सुरेंदर कौर को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रज्ञा अग्रवाल, प्रियंका दुबे, सुरेंदर कौर व तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष शिहान रितेश तिवारी, कोच अनुपम संगुल्ले, नंदिनी चौहान उपस्थित रही।

Views Today: 2

Total Views: 242

Leave a Reply

error: Content is protected !!