भोपालमध्य प्रदेश

अधिकारियों के बाद अब हमारी बहनों को धमका रही कांग्रेस – शिवराज सिंह चौहान

भोपाल- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए अब धमकी देने पर उतर आई है। कांग्रेस पार्टी के नेता पहले अधिकारियों को धमकी दे रहे थे, अब तो उनके नेता हमारी स्व सहायता समूह की बहनों को भी धमकी देने लगे हैं। कांग्रेस के नेता स्व सहायता समूह की बहनों को कह रहे हैं कि बहुत भैया-भैया कर रही हो, कांग्रेस की सरकार बनी तो तुम्हारे घर में चूल्हे नहीं जलने दूंगा। तुम्हारे बच्चे भूखे पेट मर जाएंगे। कांग्रेस पार्टी यह किस स्तर की राजनीति पर उतारू हो गई है। प्रियंका गांधी भी मध्यप्रदेश में थीं, मैं कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी, राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बहनों को धमकी देना क्या कांग्रेस पार्टी की रणनीति है। कांग्रेस नेताओं द्वारा बहनों को धमकी देने के मामले में उनका क्या स्टैंड है, स्पष्ट करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर मैदान में पार्टी प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक बात सभी स्पष्ट सुन लें, हमारी बहन-बेटियों और भांजे-भांजियों की ओर आंख उठाकर देखने वालों को मैं बख्शूंगा नहीं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का धमकी राज नहीं चलने वाला है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां अपनी बहनों, भांजे-भांजियों से मिलने आया हूं। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। बहनों के सामाजिक उत्थान के साथ उन्हें सम्मान दिलाने के लिए कार्य करता रहूंगा। मैंने बहनों की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पैसे नहीं सम्मान दे रहा हूं। मैं अभी 1250 रूपए प्रतिमाह दे रहा हूं, पैसे की व्यवस्था में लगा हूं। जैसे ही पैसे की व्यवस्था हुई, इसे बढ़ाते हुए 3 हजार रूपए प्रतिमाह तक ले जाऊंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी सभी ने मिलकर इंडी गठबंधन बनाया है। यह सब मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। अखिलेश कह रहे हैं कि कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है, कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। दिल्ली में एक परिवार अपने बच्चों को सेट करने में लगा है। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने बेटों को राजनीति में सेट करने में लगे हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के दो पाटों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी पिस रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker