Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने दोहराया “मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मैं वचनबद्ध हूँ”

2 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, कांग्रेस और भाजपा अपने अपने वचन पत्र जारी कर चुकी हैं, पार्टी के नेता वचन पत्र में दिए गए वचनों को निभाने के लिए अपनी प्रतिबद्धताएं जनता के सामने दोहरा रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज एक बार फिर मां नर्मदा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

मां नर्मदा को लेकर कमलनाथ ने दोहराई प्रतिबद्धता  

कमलनाथ ने ट्वीट किया – मध्यप्रदेशवासियों के साथ “मां नर्मदा” पर मेरी गहरी आस्था है, विश्वास है। मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मैं वचनबद्ध हूं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार “मां नर्मदा परिक्रमा परिषद” का गठन कर परिक्रमावासियों  को सुविधाएं सुनिश्चित कराएगी।  नर्मदा परिक्रमा पथ पर सर्वसुविधायुक्त 51 नर्मदा भवन बनाएंगे। नर्मदा कॉरिडोर, नर्मदा रिवर फ्रंट और नर्मदा घाटों का विकास करेंगे। नर्मदा सेवकों को पहचान पत्र देंगे और मां नर्मदा के नदी स्वरूप के संरक्षण और संवर्धन के लिए “नर्मदा संरक्षण अधिनियम”बनाएंगे।

“त्वदीय पाद पंकजम, नमामि देवी नर्मदे” : कमलनाथ 

ट्वीट के आखिर में उन्होंने एक श्लोक की लाइन लिखते हुए लिखा – मां नर्मदा के सभी भक्त आस्था और विश्वास के साथ नर्मदा परिक्रमा कर आशीर्वाद पाएंगे। “त्वदीय पाद पंकजम, नमामि देवी नर्मदे”। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply