अनोखा तीर, हरदा। जिले की टिमरनी तहसील मुख्यालय पर रहने वाली एक महिला प्रेग्नेंट हो गई और बेटी को जन्म दिया। जबकि उसने नसबंदी करवाई हुई थी। अब महिला ने सरकार से मुआवजा मांगा है। उसका कहना है कि सरकार को मुआवजा देना चाहिए ताकि वह बच्चे का पालन पोषण कर सके। मंगलवार को वह कलेक्टर कार्यालय पहुंची और मांग पत्र सौंपा है। इस मामले में सीएमएचओ का कहना है कि उसका ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया था। इसलिए वह प्रेग्नेंट हो गई। यह बात तत्कालीन डॉक्टर ने टीप में लिख दी थी।
दो बच्चे होने के कारण करवाया था ऑपरेशन
टिमरनी के वार्ड नंम्बर 15 की रहने वाली आरती पति श्यामलाल राठौर का कहना है कि पहले से ही दो संतान हैं। इसी वजह से ऑपरेशन करवाया था ताकि तीसरी संतान ना होने जाए। इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया था। इसके चलते उन्हें यह भरोसा था कि नसबंदी होने के बाद उन्हें अब संतान नहीं होगी। लेकिन उन्हें अब तीसरी संतान के रूप में बेटी हो गई है। महिला ने दोनों बेटियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग की है। महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि गरीबी की स्थिति होने के कारण मुझे आर्थिक सहायता प्रशासन को देना चाहिए। तीसरी संतान होने के चलते उनकी बेटियों को अब शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने दोनों बेटियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग की है। सीएमएचओ डॉ.एचपी सिंह ने कहा कि महिला के ऑपरेशन के दौरान ट्यूब बंद होने के चलते ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया था। इस बात को ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर सुधीर विजयवर्गीय ने उसी समय अपनी टीप में लिख दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स ने कोशिश की लेकिन फिर भी महिला का एक ट्यूब बंद नहीं कर पाए थे इस वजह से ऑपरेशन सक्सेस नहीं हो पाया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला ओर उसके पति को समझाइश दी। लेकिन दोनों अब सरकार से उनकी दोनों बेटियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
Views Today: 2
Total Views: 128

