स्थैतिक निगरानी दल ने 1.35 लाख रुपए नगदी व प्रचार सामग्री जप्त की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थैतिक निगरानी दल के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक जैन ने बताया कि जिले की सीमाओं पर जांच चौकी स्थापित कर वाहनों की रात दिन लगातार जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि मंगलवार को चेकिंग पोस्ट हंडिया द्वारा बोलेरो कार एम 09 डब्ल्यू के 4100 को की जांच की गई। जांच के दौरान गणेश नगर इंदौर निवासी व्यक्ति से 1 लाख 35 हजार रुपये जप्त किए गए। रुपयो के बारे में कोई भी कागजात पेश नही किए इसलिए राशि जप्त कर कोषालय में जमा कराई गई। इसके अलावा गोपालपुर की तरफ से आ रहे बगवाड़ा जिला सीहोर निवासी व्यक्ति के वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से मूल्य लगभग 10 हजार रुपए मूल्य की प्रचार सामग्री का प्राप्त हुई। प्रचार सामग्री के संबंध में स्थैतिक निगरानी दल छीपानेर प्रभारी द्वारा पूछताछ की गई किंतु मौके पर संबंधित व्यक्ति द्वारा कोई दस्तावेज व प्रचार सामग्री के संबंध में कोई संतोष जनक जवाब नहीं देने से प्रचार सामग्री को जब्त कर कोषालय में जमा कराई गई।

133 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!