Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

लाइव शो में नेताओं में मारपीट

1 min read
Text Size:

इस्लामाबाद- पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता और उनके वकील शेख मरवत और नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के सांसद अफनान उल्ला के बीच न्यूज चैनल पर लाइव शो के दौरान हाथापाई हो गई। दोनों ही यहां डिबेट में शिरकत कर रहे थे। डिबेट के दौरान करप्शन के मुद्दे पर दोनों में बहस हो गई।

शेख मरबत अचानक सीट से उठे और बाजू में बैठे अफनान पर टूट पड़े। इस दौरान शो के होस्ट जावेद चौधरी सिर्फ दोनों से मारपीट न करने की गुजारिश करते रहे। हालात, इस कदर बिगड़ गए कि स्टूडियो में लगा स्टिल कैमरा इसे रिकॉर्ड भी नहीं कर पाया, क्योंकि दोनों नेता लड़ते-लड़ते स्टूडियो के कोने तक पहुंच गए थे और वहां तक कैमरे की पहुंच नहीं थी।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply