Skip to content
Thursday, 22 October 2026
धर्म

घर की कंगाली दूर करेगा मोरपंख

2 min read
Text Size:

हिंदू धर्म में मोरपंख को बेहद पवित्र माना गया है क्योंकि इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है तो वही वास्तुशास्त्र और ज्योतिष में भी इसे महत्वपूर्ण बताया गया है।

मान्यता है कि मोरपंख को अगर घर में स्थापित कर दिया जाए तो वास्तुदोष दूर हो जाता है और नकारात्मकता से भी मुक्ति मिलती है साथ ही धन धन हानि व अन्य परेशानियों का भी निवारण हो जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मोरपंख से जुड़े आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते है।

मोरपंख के आसान उपाय
वास्तु अनुसार अगर घर में मोरपंख स्थापित कर दिया जाए तो नकारात्मकता और वास्तुदोष से मुक्ति मिल जाती है साथ ही सुख समृद्धि आती है। अगर किसी जातक पर राहु की महादशा चल रही है तो उन्हें अपने कमरे में देवी सरस्वती के पास मोरपंख रखना चाहिए ऐसा करने से महादशा से होने वाली पीड़ाओं से छुटकारा मिल जाता है।

अगर आपके घर में किसी को सोते वक्त बुरे सपने आते है तो ऐसे में आप बेडरुम में अपने सिरहाने पर मोरपंख रख सकते है ऐसा करने से राहत मिलती है। इसके अलावा घर के प्रवेश द्वार पर मोरपंख लगाने से दरिद्रता दूर रहती है। लेकिन भूलकर भी मोरपंख को धन स्थान या फिर तिजोरी के उपर नहीं रखना चाहिए।

ऐसा करना अशुभ फल देता है साथ ही धन हानि के योग भी बनने लगते है। वास्तु अनुसार मोरपंख को अगर घर के पूजन स्थल पर रखकर पूजा पाठ की जाए तो आर्थिक तंगी दूर हो जाती है साथ ही साथ गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply