यह बात गलत है…..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह के सिविल लाइन स्थित मुख्य सड़क का दृश्य है। जहां सड़क किनारे गहरा गड्ढा दुर्घटना को खुला न्यौता दे रहा है। ये गड्ढा कोई आज या कल का नही बल्कि कई महिनों से जस का तस है। जिसे दुरूस्त करने की किसी ने जहमत नही उठाई है। परिणामस्वरूप लोग अप्रिय हादसे का शिकार हो रहे हैं। जबकि आसपास अफसरों के बंगले हैं। जो दिनरात इसी मार्ग से अना-जाना करते हैं। बावजूद किसी की नजर ना पड़ना विचारणीय है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग से छात्रावास के बच्चों का नियमित आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा दूरदराज गांवों से उनके अभिभावक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में जानकारी के अभाव में अप्रिय हादसे का डर बना रहता है। उन्होंनें यह भ्ी कहा कि लंबे समय से खुला पड़ा ये गड्ढा पत्थर से बंद किया जा सकता है। परंतु जिम्मेदार लोग रूचि नही लेते हैं। जिसके चलते समस्या का समाधान नही हो रहा है। जिसे देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 172

Leave a Reply

error: Content is protected !!