Skip to content
Thursday, 22 October 2026
धर्म

कब है अनंत चतुर्दशी, नोट कर लें पूजा व्रत की तारीख और मुहूर्त

2 min read
Text Size:

हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन अनंत चतुर्दशी बेहद ही खास मानी जाती है जो कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है।

इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है इस पावन दिन पर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने का विधान होता है।

साथ ही इस दिन गणपति विसर्जन भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है साथ ही भगवान की कृपा सदा बनी रहती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा अनंत चतुर्दशी की तिथि और पूजा मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अनंत चतुर्दशी की तारीख और मुहूर्त
धार्मिक पंचांग के अनुसार अनंत चतुर्दशी इस साल 28 सितंबर दिन गुरुवार को पड़ रही है चतुर्दशी तिथि का आरंभ 27 सितंबर को रात 10 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा। वही समापन 28 सितंबर को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का उत्तम मुहूर्त सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शाम को 6 बजकर 49 मिनट तक का है ऐसे में इस मुहूर्त में पूजा पाठ करने वाले साधको को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु और श्री गणेश की पूजा आराधना करने से साधक के जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है इस दिन भक्त दिनभर का उपवास भी करते हैं ऐसा करने से अपार कृपा के भागी बनते है।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply