अखिल भारतीय कवि समागम, सम्मान समारोह का आयोजन कल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्री नर्मदा आव्हान सेवा समिति हरदा इकाई द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कवि समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक जयकृष्ण चांडक ने बताया कि कार्यक्रम में देश के 6 प्रांतों से राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर के 75 कवियों की शानदार प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर सभी कवियों का सम्मान किया जाएगा। संयोजक मंडल के शिरीष अग्रवाल, लोमेश गौर, कपिल दुबे ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल, अध्यक्षता म.प्र.साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं समाजसेवियो की गरिमामयी उपस्थिति में माहेश्वरी मांगलिक भवन हरदा में रविवार 10 सितम्बर को प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। समिति सचिव केप्टन किशोर करैया ने बताया कि नर्मदांचल ने देश को अनेक ऐसे कवि साहित्यकार दिए जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर इस माटी को अपनी लेखनी से गौरवान्वित किया है। उन यशस्वी रचनाकारों को बहुमूल्य अवदान के लिए अलंकृत किया जाएगा।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!